फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर बैठककर ड्यूटी पर गए रेल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच बुधवार को रेलकर्मचारियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिससे वह अपनी ड्यूटी पर आ-जा सके। ट्रेन नंबर 0402 डाउन वर्कमैन ट्रेन सुबह 3:00 बजे मुरादाबाद से चलकर 6:00 बजे रोजा पहुंची। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

जहां से वापसी में ट्रेन 0401 बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे रोजा आएगी। वहीं 0403 वर्क मैन ट्रेन लखनऊ से रात 8:30 बजे चलकर शाहजहांपुर रात 11:00 बजे यहां आई, जबकि वापसी में 0404 शाहजहांपुर से शाम 5:00 बजे रवाना हुई। चालक मनोज कुमार सिंह ट्रेन को रोजा से लखनऊ तक लेकर गए और लखनऊ से रोजा तक वापस लेकर आएंगे। रेल कर्मचारियों के बैठने से पहले रोजा रेलवे स्टेशन पर वर्कमैन ट्रेन को सैनिटाइज किया गया।
ब्लॉक लेकर बदली पटरी, रुकी मालगाड़ियां
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर बुधवार को रोजा-शाहजहांपुर के बीच दमा नाला के पास ब्लॉक लेकर पटरी बदलने का काम किया गया। इस बीच 2 घंटे रेल यातायात बाधित रहा। पटरी बदलने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया। ब्लॉक के दौरान एक मालगाड़ी को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें