फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली के बाद अभायन गांव पहुंचे कर्मी, चलाया सफाई अभियान

Sun, 19 May 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट के अभायन गांव में नालियों को साफ किया गया। संवाद
विज्ञापन
कांट। कस्बे के अभायन गांव में होली के बाद सफाई कर्मचारियों ने पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। सिल्ट से भरी नालियों को साफ करते हुए सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन

गत वर्ष गांव में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप होने के बाद भी बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव में गंदगी का अंबार लगा था। ग्रामीणों ने बताया था कि होली पर सफाई कर्मचारी आए थे। उसके बाद से कोई झांकने तक नहीं आया। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने अभायन गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अफसरों के निर्देश के बाद दो सफाई कर्मचारी सुबह ही गांव में पहुंच गए और सफाई अभियान चलाया। कर्मियों ने नालियों व सड़कों को साफ किया। वहीं दूसरी ओर गुरथना गांव में अभी तक कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

कांट के अभायन गांव में नालियों को साफ किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें