फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात साल बाद पारा 42 के पार, गर्मी ने किया बुरा हाल

Sun, 19 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में गर्मी में बंदरों को प्यास लगी तो टोंटी खोलकर पानी पीने लगे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी चरम पर पहुंच रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस साल का सर्वाधिक तापमान है। लू और तेज धूप से लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी में विद्युत मांग बढ़ने से फाल्ट हो रहे हैं। थोड़े समय के लिए भी बिजली गुल होने पर लोग बिलबिला जाते हैं। गर्मी के कारण लोग पेटदर्द, डायरिया और त्वचा संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे ही तेज धूप निकल आई थी। हवा धीमी चलने से छांव में खड़े होने पर भी पसीना नहीं सूख रहा था। तेज धूप के कारण लोग घर से अंगोछा और रुमाल चेहरे पर बांधकर निकले। गर्म हवा के कारण दोपहिया वाहन में सफर करने वाले परेशान दिखे। बता दें कि 11 मई को आंधी-बारिश आने के बाद अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। एक हफ्ते के अंदर तापमान में 11.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आर्द्रता 18 प्रतिशत थी। शनिवार को आर्द्रता घटकर 18 प्रतिशत रह गई। वातावरण में आर्द्रता कम होने से गर्म हवा का प्रकोप रहा।
विज्ञापन

-
सात साल बाद 18 मई को सर्वाधिक तापमान
2016 में 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2024 में अधिकतम तापमान उसके आसपास 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 2023 में 41, 2022 में 42.2, 2021 में 34.5, 2019 में 38.5, 2018 में 39 और 2017 को 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें