फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चारागाह का निर्माण कर रहे मजदूरों को पीटा

Sat, 28 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दबंगों ने चारागाह का निर्माण कर रहे मजदूरों को पीटा
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के सिसौआ गांव में ग्राम समाज के चारागाह में निर्माण कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों को दंबगों ने पीटकर भगा दिया। इससे गुस्साए मजदूरों ने रोजा थाने में जाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि दबंग ग्राम समाज की करीब 80 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा किए हैं। सिसौआ गांव के गाटा संख्या 27 रकवा करीब 80 बीघा चारागाह के रूप में दर्ज है, जिसमें कई लोग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे है। ग्राम प्रधान तशरीफ  खां और रोजगार सेवक हरपाल ने पुलिस को बताया कि डीएम के आदेश पर चरागाह की चाहरदीवारी बनाने के लिए करीब 15 मनरेगा मजदूरों को लगाया गया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह मनरेगा मजदूर चहारदीवारी बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे। तभी उस जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले करीब एक दर्जन लोगों ने मजदूरों को घेर लिया और पीटकर भगा दिया। प्रधान तशरीफ  खां रोजगार सेवक हरपाल सिंह सभी मजदूरों को लेकर रोजा थाने गए और पुलिस को आपबीती बताई। मगर पुलिस ने मामला राजस्व विभाग का बताते हुए टाल दिया। इस पर गुस्साए मजदूरों ने थाना गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहीं तब जाकर पुलिस मौके पर गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गौरतलब है कि करीब आधा दर्जन लोग करीब 80 बीघा चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं, लेकिन इलाकाई लेखपाल ने कभी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है। पीड़ित मजदूरों ने पूरे प्रकरण से डीएम को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें