फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित को मृत दर्शाकर फर्जी विरासत करने में लेखपाल निलंबित

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी जमीन आदि की फर्जी विरासत गांव की एक महिला के नाम दर्ज कर देने का मामला सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। बंडा के गांव भांवी निवासी रमेश कुमार ने 24 मई को डीएम से मिलकर बताया था कि उसकी आराजी गांव भांवी में है। जमीन पर वह काबिज है और खेती कर रहा है। उसके जीवित रहते लेखपाल विजय कुमार और कानूनगो ने उसे मृत दर्शाकर उसकी जमीन का पक 11 आदेश पांच अगस्त 14 को उसके स्थान पर गांव की ही माया देवी पत्नी रमेश कुमार के नाम विरासत दर्ज कर दी। पीड़ित ने शिकायत के साथ खतौनी की प्रति और अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशनकार्ड भी प्रस्तुत किया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सलिल कुमार पटेल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कानूनगो बंडा से मामले की जांच कराई गई तो पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। इस पर एसडीएम ने लेखपाल विजय कुमार को निलंबित कर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। लेखपाल को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने को भी कहा गया है। लेखपाल के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें