फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय श्रमिक के बेहोश होने पर घरवालों ने उसे पुवायां के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक है।
पुवायां निवासी 35 वर्षीय मोतीलाल बृहस्पतिवार को गांव नत्थापुर में एक किसान के यहां मजदूरी करने गया था। वहां धान की फसल में छिड़काव करते समय दवाई का असर होते ही उसे नशा हो गया और वह बेहोश होकर गिर गया। जानकारी पाकर किसान, मोतीलाल को लेकर पुवायां पहुंचा और निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। सूचना पाकर मोतीलाल के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए किसान पर जहरीली दवा का छिड़काव कराते समय मास्क आदि नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।