फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए करें कार्य : वीरेंद्र

विज्ञापन
जलालाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जलालाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर स्थित एक मैरिज लाॅन में बृहस्पतिवार को प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आरएसएस संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त विचारधारा है। समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र सशक्त बनता है, इसलिए हम सभी को राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन



कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट करने एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके लिए संघ निरंतर प्रयत्नशील है। डॉ. रामशंकर अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार ही हमारी वास्तविक पहचान हैं। यदि हम इन्हें अपने जीवन में अपनाएं तभी समाज और राष्ट्र दोनों का विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्निहोत्री ने किया। अंत में सभी ने राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक संगठन के प्रति अपना संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें