फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 42 डामर और 67 सीसी सड़कों का वर्कऑर्डर जारी, शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
कटिया टोला ​​स्थित निशात सिनेमा के पास हुआ गड्ढा। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य होने की वजह से खराब हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। बजट स्वीकृत होने के पांच महीने के बाद निर्माण विभाग से वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। इससे 42 डामर और 67 सीसी सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य होने की वजह से अधिकतकर सड़कों पर गड्ढे हो गए थे। नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों समेत वार्डों को जोड़ने वाली 109 सड़कों को चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। करीब 75 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबी 109 सड़कें बनाने के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिली थी।
नगर निगम के निर्माण विभाग ने वर्कऑर्डर बनाने में देरी की। इसके पीछे तर्क है कि उनके पास स्टाफ की कमी है। नौ जेई के स्थान पर एक जेई काम रहा है। इसलिए वर्कऑर्डर बनवाने में देरी हुई। पांच महीने की देरी के बाद संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
अलग-अलग लागत से बनेंगी सड़कें
109 सड़कों का पुनर्निर्माण के लिए करीब 75 करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत हुआ है। इनमें छह सड़कों पर दो व 10 पर एक करोड़ की लागत आएगी। 34 सड़कें 50 लाख से तो 51 सड़कें 25-25 लाख से बनेंगी। आठ सड़क 25 लाख से कम की हैं। इस योजना में शहर की सभी प्रमुख सड़कों के अलावा वार्डों को जोड़ने वाली चौड़ी सड़कों को भी शामिल किया गया है।
-
75 करोड़ की लागत से बनने वाली 109 सड़कों का वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। संबंधित एजेंसियों को कार्य सौंपा जा रहा है। जल्द निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग, नगर निगम

कटिया टोला स्थित निशात सिनेमा के पास हुआ गड्ढा। संवाद- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें