फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोधीपुर में अटका 24 घंटे पानी की आपूर्ति की परियोजना का काम

विज्ञापन
डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत योजना 2.0 के तहत लोधीपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाले जाने का काम अटक गया है। परियोजना को 2025 में पूरा होना था। अब तक लोधीपुर की गलियों में पाइपलाइन डालने का 85 प्रतिशत काम हो सका है। लोधीपुर से सिटी पार्क कॉलोनी तक मुख्य मार्ग पर और कॉलोनी के अंदर पाइपलाइन डालने का काम शेष रह गया है। सिटी पार्क के लोगाें का पाइप लाइन डालने का विरोध करने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के तहत प्रत्येक जनपद के एक वार्ड में 24 घंटे पानी की आपूर्ति योजना अप्रैल 2024 में स्वीकृत हुई थी। इसमें शहर के लोधीपुर वार्ड को चुना गया था। लोधीपुर में अब तक पानी की आपूर्ति के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लोग सरकारी हैंडपंप या फिर अपने निजी संसाधनों पर निर्भर हैं।
जल निगम ने यूनिवर्सल निर्माण एजेंसी को परियोजना का ठेका दिया है। इसके तहत 23 किमी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जानी है। अब तक नौ किमी पाइपलाइन बिछने और मरम्मत का कार्य पूरा हुआ है। सिटी पार्क में एक नलकूप और सिटी पार्क के पीछे नगर निगम की जमीन पर एक नलकूप का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

सिटी पार्क के पीछे ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। इसकी क्षमता 1250 किलोलीटर है। इस योजना के तहत 3380 कनेक्शन किए जाने हैं। यह योजना 10 जून 2025 में पूरी होनी थी। सिटी पार्क में पाइपलाइन डालने का विरोध किया जा रहा है। इस वजह से परियोजना पर अड़ंगा लगा हुआ है। नगर निगम अब तक सिटी पार्क के लोगों से बातचीत कर गतिरोध समाप्त नहीं कर सकी है।

इस्राइल की तकनीक का होगा प्रयोग, लगेंगे मीटर
24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए इस्राइल की तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर घर में मीटर लगाए जाएंगे। हर महीने बिल आने की वजह से लोग अपनी जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करेंगे। पाइपलाइन लीकेज की संभावना कम करने के लिए डीएमए सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें 200 से 250 कनेक्शन रहेंगे। अगर कहीं लीकेज होता है तो सिर्फ उतने ही घरों की आपूर्ति बाधित होगी। बाकी क्षेत्र में जलापूर्ति होती रहेगी।

पार्षद और लोगों से बात
लोधीपुर में पाइपलाइन नहीं है। सिटी पार्क के लोगों की आपत्ति के कारण काम बाधित हो रहा है। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। गतिरोध दूर करने के लिए प्रयास होने चाहिए।
- रूपेश वर्मा उर्फ अन्नू, पार्षद लोधीपुर
-
हमारे वार्ड में जलापूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। पूरे दिन में एक घंटा भी ठीक से पानी नहीं आता है। जिस तरह से लोधीपुर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, उसी तरह हमारे वार्ड में की जाए तो लोगाें को बहुत सहूलियत हो।
- तालिब खां, पार्षद निसरजई

वार्ड में रंगीन चौपाल, चौक आला खां और बारादरी मोहल्ला आता है। पानी की आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। अगर 24 घंटे परियोजना को उनके क्षेत्र में लागू किया जाए तो जनता को काफी फायदा होगा।
- डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल

सिटी पार्क में पानी की आपूर्ति की पूरी व्यवस्था है। कॉलोनी के लोगों के लिए पाइप लाइन के पानी की जरूरत नहीं हैं। पाइपलाइन डालने के लिए कॉलोनी की सड़कों को खोदकर डाल दिया जाएगा। इससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी होगी।
- पंकज सिंह, सचिव रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी, सिटी पार्क

प्रयास किए जा रहे है कि जल्द ही परियोजना का कार्य पूरा किया जाए। इसके लिए आपत्ति करने वाले लोगों से बातचीत की जा रही है। इससे समस्या का समाधान हो सकेगा। पाइपलाइन डालकर मरम्मत का पूरा कार्य जल निगम की ओर से किया जा रहा है।
- मोहम्मद अयाज, अधीक्षण अभियंता, जल निगम

डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल।

डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल।

डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल।

डॉ. मोहसिन, वार्ड रंगीन चौपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें