फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: औद्योगिक गलियारे का काम तेज, 102 हेक्टेयर में सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
जलालाबाद में औद्योगिक गलियारे पर होता कार्य। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे गांव गुलड़िया में औद्योगिक गलियारे के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। करीब चार महीने से डेरा डाले निर्माण एजेंसी बरसात के कारण काम शुरू नहीं कर सकी थी। अब यूपीडा ने निर्माण कंपनी को मार्च 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


शुरुआती चरण में निर्माण कंपनी ने गलियारे के लिए निर्धारित 102 हेक्टेयर जमीन का सीमांकन पूरा कर लिया है। इसके बाद जमीन के समतलीकरण के साथ सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन यादव ने बताया कि सड़क बनने से निर्माण सामग्री और वाहनों की पहुंच आसान होगी।
इसके अलावा नाला-नाली, बिजली व्यवस्था, पानी के लिए ओवरहेड टैंक, फायर स्टेशन और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी कार्य 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। विस्तार के बाद गलियारा 290 हेक्टेयर का होगा।
विज्ञापन


-
विस्तार के प्रस्ताव को मिल चुकी शासन से मंजूरी

औद्योगिक गलियारे का विस्तार भी प्रस्तावित है। गुलड़िया के अलावा पल्हरई, अफतियापुर, कूरेबंडा, दुमकापुर, नगरिया, मछरियाई और लहरावर गांवों की जमीन शामिल किए जाने के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के बाद गजट भी हो चुका है। तहसीलदार सर्वेश यादव ने बताया कि विस्तार के लिए करीब 1200 किसानों से जमीन के बैनामे कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें