फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रूट डायवर्ट कर किला रेलवे क्रॉसिंग के पार हुआ काम, किनारों से निकले छोटे वाहन

विज्ञापन
किला पुल - किला पुल के पिलर में काम के दौरान किये गये रुट डार्यवजन के कारण लगा जाम । संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। किला रेलवे क्रॉसिंग के पार पुल की मरम्मत के लिए मंगलवार को डिवाइडर लगाकर वाहनों का आवागमन रोका गया था, लेकिन पिलर के पास जरा सी जगह से लोग निकलते रहे। इससे वहां दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बारिश थमी तो कार्यदायी संस्था के कर्मचारी किला पुल की मरम्मत में जुटे। पुल की रेलिंग को सीधा करने के साथ ही किला रेलवे क्रॉसिंग के पार रामपुर रोड की ओर पुल की मरम्मत की गई। इसके लिए रामपुर रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। डिवाइडर की वजह से बड़े वाहन तो क्रॉसिंग की ओर नहीं आए, लेकिन बाइक सवार तथा ठेला गाड़ी वाले पिलर के किनारे से निकलते रहे। रुक-रुककर वहां जाम भी लगता रहा।
मिनी बाईपास से निकले बड़े वाहन
बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर मिनी बाईपास से होकर निकाला गया। यातायात पुलिस वाहनों को डायवर्ट कराने में जुटी रही। पुल के नीचे केमिकल भरा गया। साइड पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि पुल की खराब हो रही दीवारों को बचाने के लिए उनमें केमिकल भरा जाता है।
विज्ञापन

पुल पर लगे खंभे हटे
किला पुल के ऊपर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों को हटा दिया गया है। मरम्मत के बाद खंभे व स्ट्रीट लाइटें दोबारा लगाई जाएंगी।
---
होली के बाद होगा किला पुल की सड़क का निर्माण
बरेली। किला पुल की सड़क को उधेड़ने का काम चल रहा है। होली के बाद इसका निर्माण किया जाएगा। सड़क पड़ने के बाद इससे आवागमन शुरू हो सकेगा। पुल की मरम्मत के लिए 100 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है। 851 मीटर लंगे किला पुल के बीच-बीच में 20 से 25 एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाए जाएंगे। ये एक्सपेंशन ज्वाइंट सड़क को मजबूती प्रदान करते हैं। बिना इसके कुछ ही साल में सड़क खराब हो जाती है। किला पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद ही लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नारायण सिंह ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत सड़क को उधेड़ा जा चुका है। काम तेजी से चल रहा है। निर्धारित अवधि में इसे पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें