फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला भारोत्तोलकों ने दिखाया दम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में युवक व महिला मंगल दल की ओर से हुई प्रतियोगिता मे शामिल महिला ​​खिलाड़ी। स्रोत: आ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में युवक एवं महिला मंगल दल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न भार वर्गों में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम महाऊ दुर्ग में हुई प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा, 53 किलोग्राम में प्रियांशी देवी, 57 किलोग्राम में निकिता वर्मा, 61 किलोग्राम में उर्वशी और खुशबू, 69 किलोग्राम में नेहा वर्मा व 77 किलोग्राम में सीता राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्णायक दीपक वर्मा रहे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा की निगरानी में हुई प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान हरिराम वर्मा, धनीराम वर्मा, इकराम अली, शिव त्रिवेदी, शिवम कुमार, रूबी बानो, राकेश कुमार और विवेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें