फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गांव का रास्ता बदहाल, नहीं हुई मरम्मत तो लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बैठी महिलाएं, लगा लंबा जाम

Wed, 02 Sep 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)

सार

तिलहर क्षेत्र में सुनौरा अजमतपुर गांव की महिलाओं ने बुधवार को खराब रास्ते की मरम्मत न होने से नाराज होकर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे बिलहरी गांव के पास यातायात ठप हो गया। पुलिस के समझाने पर भी महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में सुनौरा अजमतपुर गांव के रास्ते की बदहाल स्थिति से नाराज महिलाओं ने बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिलहरी गांव के पास जाम लगा दिया। महिलाएं हाईवे पर धरने पर बैठ गईं। इससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन ठप हो गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि गांव को जोड़ने वाला रास्ता लंबे समय से खराब है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो जाने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है। रास्ते की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

जाम में फंसे वाहन 
महिलाओं का कहना था कि लगातार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें मजबूर होकर हाईवे पर धरना देना पड़ा। उनका कहना था कि जब तक गांव के रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। हाईवे पर जाम लगने से उमस भरे मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें