शहर की सिटी पार्क कॉलोनी में धूप में बैठकर प्रार्थना करतीं महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। पार्क की जमीन पर ट्यूबवेल निर्माण के विरोध में सिटी पॉर्क कॉलोनी में महिलाओं ने धूप में बैठकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि बच्चों के खेलने के लिए एकमात्र पार्क है। वहीं, नगर निगम के अधिकारी प्रोजेक्ट का हवाला दे रहे हैं।
शनिवार दोपहर महिलाओं ने धूप में बैठकर प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर नगर आयुक्त से वार्ता की जा चुकी है लेकिन फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया। नगर निगम यह निर्माण किसी अन्य स्थान पर कराए।
वहीं, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि 20 करोड़ 18 लाख रुपये के प्रोजेक्ट के तहत लोधीपुर के लोगों को 24 घंटे जलापूर्ति दी जानी है। इसके तहत निर्माण कराया जा रहा है। इससे सभी को लाभ मिलेगा।