फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्मस्थल की जमीन पर कब्जा, कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, डीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 09 Oct 2024 01:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने एक व्यक्ति पर मंदिर की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कब्जा हटवाने की मांग की है।  
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में धर्मस्थल पर कब्जे के विरोध में मोहल्ला सराय काइयां की तमाम महिलाएं बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच गईं। महिलाओं ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप को ज्ञापन दिया। उन्होंने एक व्यक्ति पर मंदिर की जगह पर कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में कई वर्षों से ब्रह्मदेव स्थान पर शंकर जी व शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापित थी। जहां पर मोहल्ले के लोग पूजा अर्चना करते थे। उस धर्मस्थल पर कुछ लोगों ने पहले पेड़ को तेजाब डालकर सुखा दिया। इसके बाद अवशेष हटाकर बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण करवा दिया। 

आरोप है उक्त स्थान पर पूजा करने से रोका जा रहा है। महिलाओं ने मांग की है कि धर्मस्थल को मुक्त करवाया जाए। जिससे मोहल्ले वाले पूजा अर्चना कर सके। ज्ञापन देने वालों में मिथिलेश, मालती यादव, मधु राठौर, रामलली, गायत्री देवी, रुचि देवी, सुमन, उर्मिला, कलावती, गुड्डी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें