पुवायां में लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। राधा रानी कीर्तन समिति पुवायां की ओर से होली मिलन समारोह, लड्डू गोपाल सजाओ और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने खूब धमाल मचाया।
रीता रानी गुप्ता के आवास पर हुए कार्यक्रम में होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली भी खेली। इसके बाद आयोजित लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में गुंजन गुप्ता प्रथम, कामिनी गुप्ता द्वितीय, सुरभि गुप्ता तृतीय और अंकिता गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं। आयोजक मंडल की ओर से सभी को पुरस्कार दिया।
राधा-कृष्ण डांस प्रतियोगिता में खुशबू गुप्ता को प्रथम, दीप्ति गुप्ता को द्वितीय और प्रीति गुप्ता को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कई महिलाओं ने लड्डू गोपाल को सुंदर तरीके से बनाकर प्रतियोगिता के जजों के सामने प्रस्तुत किया। रीता रानी गुप्ता ने राधा रानी कीर्तन समिति के कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का आभार जताया। इस दौरान देवेंद्री, खुशबू गुप्ता, आशा गुप्ता, मीना गुप्ता, अंजली गुप्ता, गीता, रेशू, रेखा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, प्रीति, अंकिता गुप्ता, सुरभि गुप्ता, सीमा, गुंजन गुप्ता सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।