बढ़ते बिजली संकट, महंगाई और अन्य कई जन समस्याओं को मुद्दा बनाकर राष्ट्रीय शक्ति दल की महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने संगठन की जिलाध्यक्ष ब्रज्मा प्रियंका चौबे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में जिले को बिजली कटौती से मुक्त किए जाने की मांग रखते हुए कहा गया है कि जिले में थर्मल पॉवर प्लांट होने के बावजूद बिजली सप्लाई का संकट बढ़ता जा रहा है। इसलिए जब तक 24 घंटे बिजली की मांग पूरी नहीं होती, जिले को कटौती से मुक्त रखा जाए।
ज्ञापन में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में सावित्री शर्मा, राजेश्वरी वर्मा, बिंदु सिंह, रामबेटी, प्रेमवती, उर्मिला आदि शामिल रहीं।