शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसों में रविवार से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत मुफ्त सफर शुरू हो गया। पहले दिन कई बुजुर्ग महिलाओं ने योजना का लाभ उठाकर बसों में यात्रा की। परिचालकों ने महिलाओं को टिकट तो दिया, लेकिन उनसे किराया नहीं लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वातानुकूलित बसों में भी सफर निशुल्क करने की मांग की।
परिवहन निगम के बेड़े में 147 सरकारी और 79 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। अब तक सभी यात्रियों से नियमानुसार किराया लिया जाता था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
रविवार से इसकी शुरुआत बसों में कर दी गई। पहले दिन तमाम बुजुर्ग महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। दूसरी ओर एआरएम अरुण कुमार ने रोडवेज बसों में पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं को योजना की जानकारी दी और मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय है। साधारण बसों की तरह वातानुकूलित बसों में भी महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी जाए।
- वंदना गुप्ता, सिविल लाइंस
जहानीखेड़ा से रोडवेज की बस में मुफ्त में आए हैं। अब यहां से निशुल्क ही जाएंगे। योजना के बारे में बेटों ने पूर्व में जानकारी दी थी।
- नन्हीं देवी, यात्री
बस में टिकट लेने के लिए परिचालक को किराया दिया था। उसने आधार कार्ड मांगा। बताया कि 60 वर्ष वाली महिलाओं का सफर मुफ्त है।
- राम प्यारी, यात्री
भाई के यहां राखी बांधने आए थे। अब यहां से मुफ्त में यात्रा कर घर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के हित में योजना चलाई है।
-सरस्वती, यात्री
बस यात्री, नन्ही देवी।
बस यात्री, नन्ही देवी।
बस यात्री, नन्ही देवी।
बस यात्री, नन्ही देवी।