फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता महिला पुलिसकर्मी को एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
महिला मुख्य आरक्षी आसमां को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला पुलिसकर्मी आसमां ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को एसपी एस आनंद ने पदक विजेता आसमां को सम्मानित किया।
विज्ञापन

चारबाग लखनऊ स्थित रेलवे स्टेडियम में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की ओर से पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी आसमां ने डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर अलग-अलग दो गोल्ड मेडल और शार्ट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक सिल्वर मेडल जीता। इस सफलता पर एसपी ने महिला पुलिसकर्मी को दो ट्रैक सूट, दो रैकेट, छह हजार रुपये, सात दिवस की रिवार्ड लीव और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला आरक्षी जिले से ओपन मास्टर एथलीट की जिला सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें