शाहजहांपुर। पश्चिमी दिल्ली के सी 22 दिल्ली पुलिस हाउसिंग कांम्पलेक्स सेक्टर 16 ए निवासी सोनी कुमारी ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह पूरबिया एक्सप्रेस के कोच नंबर एक-2 सेकंड एसी की सीट पर सफर कर रहीं थीं। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आने पर उन्हें हैंडबैग गायब होने की जानकारी हुई। बैग में सोने के 24 ग्राम के झुमके थे। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। संवाद