फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्र पर दो दंपतियों में कराया गया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई में दो दंपती के बीच समझौता हो गया। दोनों को केंद्र से ही विदा किया गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि खुदागंज क्षेत्र के दंपती की शादी को पांच साल हुए थे। दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया। पत्नी 10 दिन से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वहीं, रोजा क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब तीन साल हुए थे। पीड़िता ने बताया कि पति उसे मायके में छोड़कर अपने दोस्तों के साथ घूमने काठमांडू चला गया। नेटवर्क न होने की वजह से फोन नहीं लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों दंपतियों में समझौता करा दिया गया। इस दौरान मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें