फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब किनारे मिला महिला का शव, शरीर में मिले जहर के अंश

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम अधकटा बुनियादी बेगम में तालाब के पास मिले महिला के शव की पहचान त्रिमूर्ति भवन पीपल वाली गली थाना बारादरी बरेली निवासी एकता देवी पत्नी उमेश गंगवार निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में महिला के शरीर में जहर के अंश मिले हैं। सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का उसके पति से वाद चल रहा है।

भुता थाना क्षेत्र के ग्राम अधकटा बुनियादी बेगम में मंगलवार को तालाब के पास से महिला का शव मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि मृतका एकता देवी की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। वर्ष 2023 से वह अपने पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन


उसका अपने पति के बीच पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था, तब से वह बरेली के हरूनगला नगला में काली मंदिर के पास रोली कनौजिया के साथ रहकर ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी। उसका मायका ग्राम अधकटा में ही है। उसको एक 12 वर्ष का पुत्र भी है। मृतका के ताऊ राजेंद्र गांव में ही रहते हैं। महिला का परिवार बरेली में रह रहा है। उसके पिता का देहांत हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को एकता सुबह आठ बजे घर से निकली थी। 30 सितंबर को ग्राम अधकटा के जंगल में सुबह तालाब किनारे उसका शव ग्रामीणों ने देखा था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें