फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के हमले से बचकर भागी महिला छत से गिरी

Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बंदरों के हमले से घायल होने पर अस्पताल  में भर्ती राधा। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अशाेक विहार कॉलोनी में सम्राट पार्क के पास सुनील की पत्नी राधा पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचने के लिए भागने के चलते वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे राधा छत पर कपड़े डालने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी थे। छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बच्चों और खुद को बचाने के प्रयास में राधा छत से सीसी रोड पर गिर गईं। उनके सिर और पैर में कई जगह चोटें आईं। आनन-फानन परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर गए।

इधर, पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राम सिंह ने बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर आयुक्त से मांग की थी। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें