फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी शादी के लिए महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर को सैय्यद नदीम के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज लाने का ताना देते थे। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर मायके वालों को पूरी बात बताई।
महिला ने बताया कि करीब छह माह पूर्व पति ने बाइक व दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। ससुराल वालों ने जेवर व कपड़े रख लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें