फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने जहर खाकर जान दी

Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खारी के मोम्मदी क्षेत्र के गांव उमरिया में बृस्पतिवार रात घरेलू कलह में 45 वर्षीय पूनम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका पूनम के पति रंजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपने बेटे सोनू की शादी गांव बौगनी निवासी शिल्पी से की थी। शादी के बाद से बहू शिल्पी घर से अलग रहने के लिए सोनू पर दबाव बना रही थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को घर में विवाद हुआ। विवाद में शिल्पी की मां ने ऐसी कोई बात कह दी, जो पूनम को बुरी लग गई। इसी से क्षुब्ध होकर पूनम ने जहर पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मोहम्मदी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने पूनम के शाहजहांपुर रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें