फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहन के घर से लौट रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतका नाजमा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी 45 वर्षीय नाजमा की हादसे में मौत हो गई। उनका पति जुल्फिकार घायल हो गया।
विज्ञापन

नाजमा की बहन उज्मा ईदगाह रोड पर रहती हैं। सोमवार शाम वह अपने पति के साथ बहन के घर गईं थीं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पति के साथ स्कूटी से घर आ रहीं थीं। मृतक के भाई रेहान ने बताया कि लोहारों वाले चौराहा के पास स्कूटी में सामने से आ रही कार से टक्कर लग गई। सड़क पर गिरने से नाजमा के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि बहनोई के हाथ-पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डाॅक्टर ने नाजमा को मृत घोषित कर दिया। रेहान ने बताया कि नाजमा की मौत से उनकी बेटी राहिला व नौसना गुमसुम हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें