फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर खुद को आग लगाने पहुंची एसपी कार्यालय दुष्कर्म पीड़ित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। दुष्कर्म पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वह सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई और हाथ में पकड़े पेट्रोल की बोतल की ओर इशारा करके आग लगाने की चेतावनी देने लगी। इससे कार्यालय में खलबली मच गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से बोतल छीन ली। बाद में उसे सदर थाने ले जाया गया। जहां से उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं उसकी तहरीर पर तिलहर कोतवाली में आरोपी वकील और एक अन्य पर दुष्कर्म के आरोपी में रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह तमंचे के आरोप में जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए वकील श्यामपाल राठौर से मिली थी। वकील ने पति को छुड़वाने के लिए छह हजार रुपये लिए। पति छूटने के बाद मजदूरी करने दिल्ली चला गया। वकील उसे पिता के साथ झांसा देकर आवास दिलवाने के बहाने लखनऊ ले गए। वहां पिता को नशे में टल्ली कर दिया और उसे भी कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना ली। फिर वकील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोप लगाया कि वकील के दोस्तों ने भी उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर श्यामपाल ने उसे धमकाकर उसकी बिना मर्जी के बिना उससे सहयोगी साथ मिलकर बरेली में कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि श्याम पाल ने उसके साथ लगभग सात माह तक यौन शोषण किया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें