फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, पति-ससुर-देवर पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, ससुर और देवर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ अन्य लोगों से भी दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि कटरा के एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति, ससुर और देवर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। दूसरों को भी बुलाते थे। कई बार मायके वालों को पूरी बात बताने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले बात नहीं करने देते थे।
मायके वालों को छोड़ने के लिए कहते थे। मंगलवार सभी उसे शाहजहांपुर न्यायालय ले जा रहे थे। परिवार वालों के खिलाफ कोई गलत बयान देने से मना करने पर कछियानी खेड़ा मंदिर के पास तीनों ने मारपीट की। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें