अवनीश लुधियाना में मजदूरी करता है। बुधवार को वह पत्नी और तीन बच्चों को लेकर रोजगार के सिलसिले में लुधियाना जाने वाला था। सामान पैक था और सुशीला ने रास्ते के लिए खाना भी तैयार कर लिया था। दोपहर एक बजे दोनों में दिल्ली और लुधियाना जाने को लेकर बहस शुरू हो गई। सुशीला दिल्ली जाने की बात कह रही थी, जहां उसके मायके वाले रहते हैं। विवाद बढ़ने पर अवनीश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुशीला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की भाभी शालू ने बताया कि अवनीश शराब पीकर अक्सर सुशीला से मारपीट करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह सुशीला को मायके से लेकर आया था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।