फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति को चाकू मारा, बाइक छोड़कर भागा आरोपी

Wed, 10 Jun 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पहुंची एक महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके पति और भाई पर चाकू व रॉड से हमला किया गया। पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी की बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर देहरादून जाने के लिए आई महिला के साथ साइकिल स्टैंड के पास खड़े युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के पति पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। मामले में सदर थाने में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


आरसी मिशन थाना के एक मोहल्ला निवासी दंपती देहरादून जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उनकी ट्रेन छूटने पर वह वापस जा रहे थे। इस बीच टिकटघर के पास युवक ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी के साथ के चार लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। 

इस बीच महिला के पति के हाथ पर चाकू लगा है। जबकि उसके भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। सदर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में सदर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। चार आरोपी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें