फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 दिन से लापता महिला, मायके वालों ने लगाया बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बिहार की रहने वाली विवाहिता 20 दिन से लापता है। पिता ने बेटी को ससुरालियों द्वारा दूसरे समुदाय के एक युवक के हाथ बेचने का आरोप लगाते हुए बरामदगी की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पिता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन



बिहार निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह दो साल पहले तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। उसके दामाद के पैरों में सेप्टिक होने पर उसे 26 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को बेचना चाहते थे। इसकी जानकारी बेटी को हुई तो उसने पिता को जानकारी दी।

आरोप है कि 27 मार्च को उसकी बेटी को गायब कर दिया गया। उसकी बड़ी बेटी भी उसी गांव में ब्याही है। उसने अपनी बहन के गायब होने की जानकारी दी। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पिता का आरोप है कि वह 20 दिन से थाना तिलहर के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गुमशुदगी दर्ज है। संबंधित हल्का इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें