फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर हादसे में महिला की मौत  

Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने गड्ढा आने से असंतुलित होकर गिर गई। इसमें घायल हुई महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बुधवार शाम थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी रामवीर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के चार वर्षीय बेटे को करंट लग गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात करीब 11 बजे गुड्डू सिंह पत्नी 40 वर्षीय राजोदेवी और भांजे ब्रजकिशोर के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। नगरिया मोड़ के पास उनकी बाइक एक गड्ढे में जाने के बाद असंतुलित होकर गिर गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी राजो देवी के जमीन पर गिरने सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका पता लगने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के परिवार वालों को सौंप दिया है। राजो देवी के दो बेटे और तीन बेटियां है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें