फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में कोलाघाट पुल से रामगंगा में कूदी महिला

सार

फोटो : 15 गृह कलह में कोलाघाट पुल से रामगंगा में कूदी महिला- पैंटून पुल के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने महिला को बचाया - सीएचसी से महिला को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल किया रेफरसंवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। नदी पर पैंटून पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार नसरुद्दीन और उसके श्रमिकों ने जान जोखिम में डालकर महिला को आधे घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार देकर महिला को उसके बहनोई ग्राम याकूतपुर, थाना मिर्जापुर निवासी रैवारी के हवाले कर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में कूदने वाली महिला को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैंटून पुल के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने महिला को बचाया
विज्ञापन

सीएचसी से महिला को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल किया रेफर
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरिया की रहने वाली शीला पत्नी रघुपाल वर्मा ने कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। नदी पर पैंटून पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार नसरुद्दीन और उसके श्रमिकों ने जान जोखिम में डालकर महिला को आधे घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उसे फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जरियनपुर सीएचसी में शीला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। रविवार को उसका पति से झगड़ा हो गया था। बच्चों को पति के पास छोड़कर वह जलालाबाद के गांव एलमपुर कटरिया स्थित अपने मायके के लिए चल दी थी। रास्ते में कोलाघाट पुल पैदल पार करते समय उसके मन में आत्महत्या का ख्याल आया और उसने पुल से रामगंगा में छलांग लगा दी। पैंटून पुल निर्माण में लगे ठेकेदार और उसके श्रमिकों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि ऊंचाई से पानी में गिरने से महिला के फेफड़ों में पानी भर गया है। प्राथमिक उपचार देकर महिला को उसके बहनोई ग्राम याकूतपुर, थाना मिर्जापुर निवासी रैवारी के हवाले कर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं महिला को बचाने के लिए पैंटून पुल निर्माण के ठेकेदार नसरुद्दीन, उसकी टीम के अरमान, काले व मेहराज की लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें