फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे से लटकी मिली महिला, तीन माह पहले किया था प्रेम-विवाह

Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के सैजना मधु गांव निवासी महिमा भारती (25) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिमा ने तीन माह पूर्व ही गांव के संतोष कुमार के साथ प्रेम-विवाह किया था।
विज्ञापन

महिमा मूल रूप से कांट थाना क्षेत्र के अरुआ खानपुर गांव निवासी थी। मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान महिमा और सैजना मधु गांव निवासी संतोष कुमार के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। बुधवार को भाई दूज पर बेटी को मायके ले जाने के लिए मां ससुराल आई थी, लेकिन महिमा ने साथ जाने से मना कर दिया था। पति संतोष ने पुलिस को बताया कि सुबह दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। एक ही थाली में साथ बैठकर खाना भी खाया था। मां के साथ घर के बाहर उपलों की बठिया लगाने चले गए थे। वापस आया तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें