शाहजहांपुर की कचहरी परिसर में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कोर्ट मैरिज करने आई युवती व उसके प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। विवाद के दौरान प्रेमी के सिर पर चोट लगी है। खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।