पुवायां। गांव बेला छेदा निवासी राधा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति मुदित शुक्ला ने 14 अप्रैल को गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। मुदित उनसे कहते हैं कि मायके से रुपये लाकर दो। मांग पूरी न होने पर आए दिन पीटते हैं। पति ने धमकी दी है कि घर आने पर जान से मार देंगे। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद