समझाने आए दो दरोगा भी भीड़ की नाराजगी को देखकर कुछ बोल नहीं सकें। सीओ सदर प्रयांक जैन और एसडीएम जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने डीएम को मौके पर आने की मांग रखी, साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये मुआवजा, पुलिस बल पर कार्रवाई की जाए। रात करीब साढ़े दस बजे तक जाम नहीं खुल सका था। भीड़ हाईवे पर डटी हुई थी।
घटना के बाद पुलिस पर भड़कीं विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विधायक बोलीं- लूट मचा रखी है, अब जिंदा कर दिखाइए
महिला की मौत के बाद तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने इंस्पेक्टर से कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। कहा कि सहालग का सीजन चल रहा है। इसलिए चेकिंग करने के लिए मना किया है, लेकिन पुलिस ने लूट मचा रखी है। पुलिस ने डंडा मारा है तो अब महिला को जिंदा करिए। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डंडा मारने वाले सिपाही को निलंबित कराया जाए।
वैकल्पिक मार्ग से निकाले वाहन
हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतका के परिजन के राजी नहीं होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे मार्ग को डायवर्ट कर दिया था। इस बीच वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला गया है। रात साढे़ दस बजे तक दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लगा था।