फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अचानक ब्रेक लगाने से बाइक से गिरी महिला, सिर पर आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। भाईदूज पर पति के साथ मायके जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी कुसुम देवी (40) पति बबलू के साथ पीलीभीत के गांव बरसिया स्थित मायके जा रही थीं। गांव भूंडी के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के लिए पति ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे बैठीं कुसुम सड़क पर गिर गईं और उनके सिर पर चोट लग गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज ले जाया गया, जहां से शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें