ससुर से नोकझोंक के बाद पी लिया जहर : सीओ
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला ने 17 जून को बंडा थाने में तहरीर हरिनारायण तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धमकाने आदि के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय भेज दिया था। महिला का पति नमः शिवाय पूर्व से शादीशुदा था, जिसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। महिला से नमः शिवाय ने आठ वर्ष दूसरी शादी की थी।
महिला के मुताबिक, पति ने शादीशुदा होने की बात उससे छिपाई थी। महिला को ससुराल वाले न खर्चा दे रहे थे और न ही घर में रहने दे रहे थे। सीओ ने बताया कि बुधवार को महिला के ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान महिला व उसके ससुर में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने थाना गेट के बाहर जहर पी लिया था। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।