फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
शोकाकुल मृतका गीता देवी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के थाना दियूरिया क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ईश्वरी प्रसाद पिछले कई साल से शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र की एक पेपर मिल में ठेकेदार के अंडर में काम कर रहेे हैं। उनके साथ पत्नी गीता देवी भी रहतीं थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात गीता देवी की हालत बिगड़ी। ईश्वरी प्रसाद ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरी ओर महिला के नशीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी बिहार की रहने वाली थीं। उनके कोई संतान नहीं है। ससुराल वालों को सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें