बंडा। पवार नगला गांव के विजयपाल की 33 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को राजेश्वरी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बंडा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वहां से महिला को लेकर बरेली जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद