कलान। गांव मकरंदपुर निवासी ऋषिपाल राठौर की 75 वर्षीय पत्नी फूलमती की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के बेटों ने पड़ोसी पर धक्का देकर मां को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
शुक्रवार की रात खून की उल्टी आने के बाद फूलमती की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के बेटों दाताराम, लालाराम, रमेश ने पड़ोस के ही एक सेवानिवृत्त शिक्षक पर धक्का देकर मां की हत्या का आरोप लगाया। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवार के लोगों से एक-एक कर बातचीत की। मामले को किसी तरह शांत कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, जानकारी होने पर शनिवार सुबह सीओ जलालाबाद अजय राय भी मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।