फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार करीब दो बजे प्रियंका ने मकान में कमरे का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद अंदर से कोई आहट नहीं आई। इस बीच किसी ने उनके मायके फर्रुखाबाद के कायमगंज को सूचना दे दी। मायके पक्ष के लोगों के आने पर उनकी उपस्थिति में दरवाजा खोला गया। तब शव पंखे के कुंडे में फंदे के सहारे लटका मिला।
परिजनों ने संदेह जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। परिजन वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे थे। प्रियंका का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें