फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मझरा निवासी 22 वर्षीय मीनू की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। ससुराल के लोगों के मुताबिक, पति ने पंखा मांगा था। देरी होने पर उसने नाराजगी जताई। इसी को लेकर मीनू की पति से कहासुनी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरजीत की शादी करीब तीन साल पहले हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के मनभावनगंज गांव निवासी अनिल की बेटी मीनू के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम करीब सात मीनू का शव कमरे में फंदे से लटका देख परिवार में खलबली मच गई। ससुराल के लोगाें ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं।
इसी गांव में ब्याही मीनू की बड़ी बहन सेंटी ने पिता अनिल को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। इस बीच पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ससुरालियों ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं है। मीनू के पिता अनिल ने बताया कि उन्हें बेटी का शव जमीन पर रखा मिला था। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पति से झगड़ा होने की बात सामने आई है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें