फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतका संगीता के शोकाकुल परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव नई बस्ती भौती निवासी अरविंद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी संगीता रविवार सुबह घर के बाहर बिजली के खंंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सांस चलने की आस लेकर परिजन जरियनपुर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संगीता के घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। करंट के डर के चलते संगीता कभी घर के बाहर झाड़ू नहीं लगाती थी लेकिन रविवार सुबह जब संगीता सोकर उठी तो काल ने उसे अपनी ओर बाहर खींच लिया। जैसे ही संगीता झाड़ू लगाते हुए बिजली के खंभे के पास पहुंची। वह करंट की चपेट में आ गई।
संगीता की चीख सुनकर परिवार के लोग घर से निकल आए। गांव के लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह संगीता को खंभे से दूर किया। उन्हें लेकर सीएचसी गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने बताया कि मृतका का मायका रोजा के सरई गांव में है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की उम्र अभी डेढ़ माह है। पिता के कंधों पर बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में उतरे करंट को लेकर नाराजगी जताई है।
-
मामले में अधिशासी अभियंता जलालाबाद से जानकारी ली जाएगी। यदि महिला की मौत हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
-अनुज प्रताप सिंह, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें