फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चारा लेने गई महिला की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही। गांव इटोआ निवासी बादशाह की पत्नी पूजा को पशुओं के लिए भूसा निकालने के दौरान कोठरी में सांप ने डस लिया। परिजनों ने सांप को मार डाला। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बादशाह के अनुसार, मंगलवार की शाम छह बजे पूजा पशुओं के लिए कोठरी से भूसा निकालने गई थी। अंधेरा होने के कारण उसे सांप दिखाई नहीं दिया। सांप के डसने पर पूजा चीखते हुए बाहर की ओर भागी। परिजन ने पहले सांप को तलाश कर मार दिया। फिर पूजा को लेकर रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के बाद भी परिजनों को उनकी मौत का भरोसा नहीं हुआ। तब परिजन उसे झाड़ फूंक करने वाले के पास लेकर गए। वहां भी मना कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसमें सबसे छोटी बेटी डेढ़ साल की है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन



सात दिन पहले भी हुई थी सांप के डसने से मौत
सात दिन पूर्व भी इसी गांव के बालेंद्र के चार वर्षीय पुत्र आयुष की सांप के डस लेने से मौत हो चुकी है। एक सप्ताह में सांप के डसने से दो लोगों की मौत से गांव में हलचल मची हुई है।

पूजा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें