शाहजहांपुर। कलान के रोहननगला निवासी मुकेश की 40 वर्षीय पत्नी जलफा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
देवर कमलेश ने बताया कि जलफा गठिया रोग से पीड़ित थीं। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उनके मायके में सूचना दी गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिय। कमलेश ने बताया कि मायके पक्ष ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जलफा की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। संवाद