फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां के हाथ का बना खाना नहीं आया पसंद... नाराज बेटी फंदे से लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। गांव बरुआ खुर्द निवासी कौशिकी (15 वर्ष) मां के बनाए खाने में नमक अधिक होने पर नाराज हो गई। किशोरी ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सुनील कुमार कृभको फैक्टरी में पल्लेदारी करते हैं। उनकी बेटी कौशिकी का मंगलवार की दोपहर में अपने छह साल के भाई से विवाद हो गया था। इसे लेकर वह काफी नाराज हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, शाम में खाना खाने के दौरान सब्जी में नमक अधिक होने पर मां गुड्डी देवी से झगड़ने के बाद गुस्से में कमरे में जाकर लेट गई। परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी से लौटे सुनील ने पत्नी को जगाकर खाना मांगा। तब गुड्डी ने बताया कि बेटी कौशिकी ने भी खाना नहीं खाया।
विज्ञापन

इसके बाद दंपती ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई। अंदर से कोई आहट नहीं आई तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर झांककर देखा तो कौशिकी का शव लटका मिला। शव देखकर दंपती की चीख निकल गई। दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची गई। उन्होंने परिजन से जानकारी ली। परिजन ने मां से हुए विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कौशिकी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें