फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और देवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद से लौटते समय जरियनपुर में तारापुर तिराहे पर शुक्रवार शाम पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के गांव मिलिकिया तालुके पिलुआ निवासी सुखपाल फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के बाद अपनी पत्नी 47 वर्षीय द्रौपदी और छोटे भाई रामबहोरन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रामबहोरन चला रहे थे। बाइक शाम करीब चार बजे मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरियनपुर में तारापुर तिराहे पर पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गिर गए। इसी बीच द्रौपदी के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे द्रौपदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतका का पति सुखपाल और देवर रामबहोरन घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें