फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के सामने छलका मां का दर्द: बेटी की बरामदगी के लिए फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, कहा नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आईजी ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा से जवाब तलब कर फटकार लगाई और लापता युवती को जल्द खोजने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने युवती के बारे में चल रही कार्रवाई से आईजी को अवगत कराया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईजी के समक्ष रोती बिलखती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस में 27 दिन से लापता बढे़पुर की विवाहिता सरिता की मां और बहन ने उसकी बरामदगी की गुहार आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह से लगाई है। पुलिस की लापरवाही से परेशान महिला उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगी।

विज्ञापन


लापता सरिता की बहन रीता थाना प्रभारी के रवैये को लेकर बहुत परेशान है। आईजी ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा से जवाब तलब कर फटकार लगाई और लापता युवती को जल्द खोजने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने युवती के बारे में चल रही कार्रवाई से आईजी को अवगत कराया। अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह ने मोहल्ला बहादुरगंज चौराहे पर लगे बिजली के दो खंभों के तिरछे होने और उनमें करंट आने की शिकायत कर बताया कि संबंधित उपखंड अधिकारी से शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ है।

डीएम ने एसडीओ विद्युत सौरभ शाक्य को फटकार लगाई और शनिवार को ही समस्या का निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव विकरनपुर निवासी सुरजा देवी और रेशमा देवी ने शिकायत की कि गांव के लोगों ने उनकी गन्ने की फसल जबरन काट ली। वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है और तीन दिसंबर को तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था।

एसपी एस आनंद ने थाना प्रभारी को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 107 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनें से नौ का ही निस्तारण मौके पर हो सका। सीएमओ आरके गौतम, एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा सहित जनपद के कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद में सिर्फ एक शिकायत निस्तारित
तहसील सभागार मेें एसडीएम बरखा सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित 14 प्रकरणों की सुनवाई की। इनमें से राजस्व विभाग से संबंधित एक प्रकरण हल कराया और शेष मामले संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपे। सीओ डीएस वर्मा, तहसीलदार चमन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें